पुलिस द्वारा नवीन कानून के प्रति जनज़ागरुक करने हेतू व्यापक प्रचार प्रसार किया गया

Must Read

पुलिस द्वारा नवीन कानून के प्रति जनज़ागरुक करने हेतू व्यापक प्रचार प्रसार किया गया

बस्तर पुलिस द्वारा नवीन कानून के प्रति जनज़ागरुक करने हेतू व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 24/06/2024 को शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुम्हरावंड में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को नवीन विधि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

उपरोक्त अवसर पर लोक अधिवक्ता भावना कोटवानी एवं श्री अभिषेक , उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह क्षत्रिय , उप पुलिस अधीक्षक सायबर गीतिका साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक दीपमाला कुर्रे एवं निरीक्षक माधुरी नायक के द्वारा नये कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों और न्याय प्राप्त करने के साधनों व उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर एवं नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।महाविधालय की ओर से डीन श्री आर. एस. नेताम, प्रोफेसर वीणा सिंह व श्री एम. बी. तिवारी का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। ‎

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This