पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, 8 लोगों की हुई मौत, अन्य घायल

Must Read

पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, 8 लोगों की हुई मौत, अन्य घायल

चेन्नई: तमिलनाडु में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गये। घटना शनिवार सुबह कृष्णागिरी में हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि फैक्ट्री का एक हिस्सा ढह गया। इतना ही नहीं धमाके के कारण फैक्ट्री के पास एक होटल भी ढह गया। आसपास के चार घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय निवासियों का दावा है कि उस होटल और घर में कई लोग फंसे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। 12 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकलकर्मी और बचाव दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। क्षतिग्रस्त होटलों और घरों में फंसे लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं।

कृष्णागिरी के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विस्फोट की तीव्रता ने होटल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में कई लोग फंसे हुए हैं। लेकिन बचाव दल ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने लोग फंसे हुए हैं। पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This