निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग हेतु व्यय अनुवीक्षण सेल किया गया स्थापित

Must Read

Expenditure monitoring cell established for election expenditure monitoring

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में निर्वाचन 2023 निष्पक्ष संपादन हेतु निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग हेतु व्यय अनुवीक्षण सेल तथा नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर जिला अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत सरोज महिलांगे डिप्टी कलेक्टर कोरबा को प्रभारी अधिकारी व श्री पी.आर. महादेवा जिला कोषालय अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उपरोक्त प्रभारियों के अधीन नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर 24 घण्टे कार्य करने हेतु विभिन्न पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।

नियंत्रण कक्ष में प्रातः 06 से दोपहर 02 बजे तक कार्य करने हेतु विनय साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा कोरबा, श्री नितिन बरेठ सहायक ग्रेड-3 कार्यालय जनपद पंचायत पाली, श्री सुखी राम पटेल भृत्य कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण कोरबा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्य करने हेतु संजय वस्त्राकर सहायक ग्रेड-02 कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी, अनिल कुमार साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यपालन अभियंता विद्युत वितरण कंपनी कोरबा, विवेक सिंह धु्रव भृत्य कार्यालय उप पंजीयक कोरबा एवं रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक कार्य करने हेतु हरीश लाल डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय जनपद पंचायत कोरबा, निलेश्वर प्रसाद सहायक ग्रेड-3 कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी कोरबा तथा हरिशंकर कंवर भृत्य कार्यालय वनमण्डलाधिकारी कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

Latest News

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब सक्ती का हुआ गठन, अविनाश पटेल बने सक्ती जिले का अध्यक्ष तो वहीं सचिव बने शेख मुबारक

सक्ती। ज़िले के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने आपसी सहयोग और सामंजस्य बेहतर करने की दिशा में बढ़ा कदम...

More Articles Like This