आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध शराब कारोबारी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Must Read

सक्ती कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10/12/25 को नंदेलीभाठा वार्ड नंबर 2 थाना सक्ती में रवि सतनामी पिता रामजी सतनामी के द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब बेचने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी कराई , महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर रवि सतनामी से ग्राहकों को बेचने के लिए तैयार 6 नग प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर इसप्रकार कुल 12 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में परसराम कहरा, बसंती चौधरी और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

    Latest News

    होली से पहले अवैध शराब के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर होली से पहले अवैध शराब पर पुलिस की...

    More Articles Like This