वरिष्ठ नागरिकों का संभाग स्तरीय सहायक उपकरण हेतु मूल्यांकन एवं वितरण समारोह 28 मार्च को

Must Read

वरिष्ठ नागरिकों का संभाग स्तरीय सहायक उपकरण हेतु मूल्यांकन एवं वितरण समारोह 28 मार्च को

सुरजपुर- वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में होने वाली शारीरिक समस्याओं का निराकरण करने हेतु संभाग स्तर के समस्त जिलों के वरिष्ठ नागरिकों को उनके आवश्यकता अनुसार छड़ी, चश्मा, कृत्रिम दांत (डेन्चर ) व्हील चेयर आदि के लिए परीक्षण हेतु 28 मार्च 2023 को प्रातः 10 बजे स्थान साधू राम सेवा कुंज सूरजपुर में सम्भाग स्तरीय सहायक उपकरण हेतु मूल्यांकन एवं वितरण समारोह आयोजित किया गया है। मुख्य अतिथि स्कुल षिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम विशिष्ट अतिथि सरगुजा आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  खेलसाय सिंह, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े जिला पंचायत अध्यक्ष  राजकुमारी मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष के. के. अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This