Korba Ram Mandir : राम जी के स्वागत में जुटी ऊर्जा नगरी, भव्य राम दरबार की स्थापना में जुटा पूरा कोरबा शहर

Must Read

Korba Ram Mandir : Energy city engaged in welcoming Ram ji, whole Korba city engaged in establishment of grand Ram Darbar

Korba Ram Mandir : कोरबा। 12 जून को कोरबा शहर में होने वाले भव्य श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरा कोरबा शहर राम जी के आगमन के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। इस महोत्सव को मूर्तरूप देने के लिए जहां विभिन्न बैठकों के माध्यम से महिलाएं, युवा वर्ग, वरिष्ठजन, धर्मप्रेमी एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं, तो वहीं शहर विधायक जयसिंह अग्रवाल, नगर निगम कोरबा की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल के मार्गदर्शन में भी भव्य श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के कार्य को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है।

11 जून रविवार को भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य निशान यात्रा दोपहर 3.30 से श्री श्याम मंदिर मिशन रोड कोरबा से प्रारंभ होगी, जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए डीडीएम स्कूल के सामने श्री राम मंदिर पहुंचेगी। इस निशान यात्रा के मार्ग में जहां जगह-जगह लोग राम भक्तों का स्वागत करेंगे, वहीं पूरे कोरबा शहर में निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। भव्य निशान यात्रा के आयोजन की जिम्मेदारी देख रहे राम भक्तों ने समस्त महिलाओं को लाल या भगवा रंग के वस्त्र तथा पुरुष वर्ग को कुर्ता पायजामा पहनकर शामिल होने की अपील की है।

आयोजन को लेकर कोरबा शहर सहित कोरबा जिले के लिए विभिन्न स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग, फ्लेक्स, बैनर लगाए गए हैं। वहीं कोरबा शहर को भी झालरों की रोशनी से सुसज्जित कर दिया गया है। रात्रि समय तो कोरबा शहर मानो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भगवान श्री रामचंद्र जी ऊर्जानगरी में पहुंचकर लोगों को आशीर्वाद दे रहे हैं। कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी इस पूरे आयोजन को सफल बनाने तथा आमजनों की सहभागिता इसमें करवाने की दिशा में प्रत्येक वर्ग के लोगों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं।

कोरबा शहर में पहली बार आ रही देश-दुनिया की सुप्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी को सुनने के लिए भी अन्य राज्यों से भी लोग इस कार्यक्रम में पधारेंगे। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए जहां जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जोर-शोर से जुटा हुआ है, वहीं यह धार्मिक आयोजन कोरबा शहर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, जिसमें निशान यात्रा एवं शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी का दीदार करेंगे।

उल्लेखित हो कि कोरबा शहर भगवान राम जी की भक्ति एवं आस्था में सदैव सरोबार रहता है। बीते महीनों संपन्न रामनवमी के पर्व पर कोरबा शहर में राम जी की शोभायात्रा पूरे प्रदेश में एक ऐतिहासिक रही तथा यहां लोगों की भीड़ एवं लोगों का उत्साह तथा शहर की साज-सज्जा निश्चित रूप से प्रशंसनीय थी। शहर विधायक जयसिंह अग्रवाल ने स्वयं रामनवमी की शोभायात्रा में अपना सक्रिय रूप से योगदान देकर भगवान राम जी के प्रति अपनी भक्ति का भी परिचय दिया था।

Latest News

शाम को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज, सुबह होते ही मौके पर पहुंच गए तहसीलदार, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

बिलासपुर। तहसीलदार ने शाम 6 बजे व्हाट्सएप में बेदखली नोटिस भेजा और अगले दिन सुबह कार्रवाई प्रारंभ कर...

More Articles Like This