सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ एक महिला नक्सली ढ़ेर हथियार भी बरामद

Must Read

सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ एक महिला नक्सली ढ़ेर हथियार भी बरामद

छत्तीसगढ़ कांकेर के थाना छोटेबेठिया के ग्राम बिनागुन्डा थाना से 12 किमी. पूर्व दक्षिण दिशा के जंगल में कांकेर DRG और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़। मुठभेड़ पश्चात सुरक्षा बलों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग करने पर 1 महिला माओवादि के शव एवं 1 नग .303 रायफल, 1 नग .315 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। मुठभेड़ स्थल से बरामद की गई महिला माओवादी की शिनाख्तगी रीता मड़ियांम बीजापुर के रूप में हुई है, मृत महिला माओवादी कैडर PLGA 5 की सदस्या हैं, उसके ऊपर 8 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित था पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया है कि वर्ष 2024 में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप बस्तर रेंज अंतर्गत अब तक कुल 137 माओवादियों के शव, 498 माओवादियों को गिरफ्तार, 461 माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है.

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This