नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़.. बड़े नक्सलियों की मारे जाने की खबर

Must Read

Encounter between Naxalites and soldiers… News of big Naxalites being killed

नारायणपुर। नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों द्वारा मुठभेड़ में बड़े नक्सलियों की मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ अबुझमाड़ के घमंडी जंगल में हुई है। बताया जा रहा है ​कि अबुझमाड़ और जो महाराष्ट्र का क्षेत्र है जहां घमंडी के जंगलों में आज सुबह से ही भीषण मुठभेड़ चल रही है।

मुठभेड़ माओवादियों के अलग अलग टीमों के साथ चल रही है। इस मुठभेड़ में बड़े नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं मौके पर एक नक्स​ली की शव बरामद हुई है। जवानों का लगातार इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। इस मुठभेड़ में बस्तर, कांकेर, कोंडागांव की संयुक्त बल की टीम ने जंगलों में लगातार सर्चिंग कर रही है। आपको बता दें कि जवानों ने पिछले दो दिनों से जंगलों में सर्चिंग के लिए निकले हुए हैं। हालांकि इस खबर की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This