Friday, January 16, 2026

बम की धमकी के बाद 30 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:6 दिन में अब तक 50 से ज्यादा विमानों में बम की धमकियां; ₹80 करोड़ का नुकसान

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

इंडियन एयरलाइंस की 30 से ज्यादा फ्लाइट में शनिवार को बम होने की धमकी मिली। इसमें इंडिगो, एअर इंडिया, अकासा, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एअर और एलायंस एयर शामिल हैं।

पिछले एक हफ्ते में 50 से ज्यादा विमानों को बम की धमकी मिल चुकी है, ये सभी झूठी साबित हुईं। इन धमकियों की वजह से एयरलाइंस को अब तक 80 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

लगातार मिल रही धमकियों के बीच केंद्र सरकार ने 16 अक्टूबर को फ्लाइट्स में एयर मार्शलों की संख्या को दोगुना करने का फैसला किया था। गृह मंत्रालय ने भी एविएशन मिनिस्ट्री से रिपोर्ट मांगी है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इंडिगो की 3 फ्लाइट्स को बम की धमकी मिली है। इसमें दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल जा रही इंडिगो भी शामिल हैं। इसके अलावा विस्तारा की उदयपुर से मुंबई जाने वाले विमान को भी धमकी मिली थी। इन सभी विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

हालांकि, शनिवार को 20 से ज्यादा विमानों को धमकी मिली है, लेकिन सभी की डिटेल सामने नहीं आई है।

Latest News

RPF In Action : उदयपुर में रेल सुरक्षा पर हमला, चलती ट्रेन पर पथराव से तीन यात्री घायल

RPF In Action , उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर...

More Articles Like This