बुजुर्ग दंपत्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Must Read

बुजुर्ग दंपत्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बुजुर्ग दंपत्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों के शव खून से लथपथ मिले हैं। घटना के बाद से बेटा गायब है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना मौ थाने के छैंकुरी गांव की है। यहां के 65 वर्षीय हर ज्ञान और उनकी 55 वर्षीय पत्नी राम श्री के शव गुरुवार की सुबह घर में चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिले। इस बात की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी तो थाना प्रभारी उदय भान सिंह यादव मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपत्ति की कुल्हाड़ी से हत्या की गई है। एफएसएल के दल को मौके पर बुलाया गया है। हत्या किसने की और क्यों की, इस बात की जांच की जा रही है। दंपत्ति का बेटा गायब है इसलिए इस बात की आशंका जताई जा रही है कि कहीं इस वारदात में बेटे का हाथ तो नहीं है। फिलहाल मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं और पुलिस जांच में जुटी है।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This