Friday, January 23, 2026

ED का आरोप- खाड़ी देशों में 13,000 एक्टिव PFI मेंबर्स:इन्हें करोड़ों के फंड जुटाने का टारगेट, भारत में आतंकियों तक हवाला से पहुंचाई रकम

Must Read

नई दिल्ली.भारत में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ 2 साल से चल रही ED की जांच में नए खुलासे हुए हैं। ED ने शुक्रवार को बताया कि PFI के सिंगापुर और खाड़ी देशों में 13 हजार से ज्यादा एक्टिव मेंबर्स हैं, जिन्हें करोड़ों रुपए के फंड जुटाने की जिम्मेदारी मिली हुई है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, PFI ने खाड़ी देशों में रह रहे प्रवासी मुस्लिम समुदाय के लिए डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव कमेटियां बनाई हैं। इन्हीं कमेटियों को फंड जुटाने की जिम्मेदारियां दी गई थीं।

ED ने बताया कि विदेशों से जुटाए करोड़ों के फंड को अलग-अलग बैंकिंग चैनलों के साथ-साथ हवाला के माध्यम से भारत भेजा जाता था, ताकि इस फंड को ट्रेस न किया जा सके। यह फंड भारत में बैठे PFI के अधिकारियों और आतंकियों तक आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए पहुंचाया जाता था।

सितंबर 2022 में देशभर में PFI के ठिकानों पर NIA और ED ने छापा मारा था। इसमें PFI से जुड़े कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। इन पर UAPA के तहत कार्रवाई की गई थी। छापेमारी के बाद केंद्र सरकार ने 28 सितंबर 2022 को PFI संगठन को बैन कर दिया था। ED तब से PFI के खिलाफ जांच कर रही है।

    Latest News

    PM SVANIDHI Credit Card : केरल से PM मोदी ने लॉन्च किया PM SVANIDHI Credit Card

    PM SVANIDHI Credit Card , नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल से PM SVANIDHI CREDIT CARD...

    More Articles Like This