उत्तर भारत में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

Must Read

उत्तर भारत में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

उत्तर भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार भी केंद्र जम्मू-कश्मीर ही रहा है। लेकिन यह झटके 5 दिन पहले आए भूकंप से कम थे। झटकों के बाद एक बार फिर लोगों में अफरातफरी मची और लोग अपने घरों से बाहर आ गए। इस बार इन झटकों का केंद्र मां वैष्णो देवी मंदिर के पास कटरा में रहा।

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी इंडिया के अनुसार यह भूकंप रविवार अलसुबह 3.50 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसका कंपन 4.1 मेग्नीट्यूड था। इसका केंद्र कटरा से 80 किमी पूर्व धरती में 11 किमी नीचे लेटीट्यूड 42.96 और लांगीट्यूड 75.79 था। जिसका असर जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में भी महसूस किया गया।

Latest News

प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी… हैदराबाद के लिए आज से नई उड़ान सेवा शुरू, अब तीन उड़ानों का होगा विकल्प

रायपुर। प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए हैदराबाद जाने-आने का सफर अब और सुगम हो गया है. बजट एयरलाइंस...

More Articles Like This