पूर्व सीएम भूपेश बघेल के शासनकाल में इतने अरब से अधिक की राशि हवाई यात्रा पर हुए खर्च, मुख्यमंत्री साय ने सदन में दी जानकारी

Must Read

During the reign of former CM Bhupesh Baghel, more than Rs 1.9 billion was spent on air travel.

छत्‍तीसगढ़ में भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के शासनकाल में 1.90 अरब से अधिक की राशि हवाई यात्रा पर खर्च हुई है। प्रदेश के सरकारी हेलीकाप्टर की मरम्मत और उसके कुछ पार्ट्स खरीदने में भी बड़ी राशि खर्च की गई है। विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासकीय व निजी हेलीकाप्टर और विमान के लिए किए गए भुगतान की लिखित में जानकारी दी है।

विधानसभा में विधायक राजेश मूणत ने सवाल पूछा था कि प्रदेश में एक जनवरी 2019 से नवंबर-2023 तक हेलीकाप्टर और विमान के लिए कुल कितना भुगतान किया गया है। इसमें निजी हेलीकाप्टर और विमान सेवा के लिए कितनी राशि दी गई।
मंत्री विष्णुदेव साय ने लिखित जवाब में बताया है कि नई दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद, रायपुर की निजी एजेंसियों ने शासकीय उपयोग के लिए किराए पर हेलीकाप्टर उपलब्ध कराए हैं, जिसका भुगतान किया गया है। सरकारी हेलीकाप्टर की मरम्मत और स्पेयर पार्ट की खरीदी में 19 करोड़ 62 लाख 33 हजार 560 रुपये तथाा विमान (प्लेन) में 14 करोड़ 76 लाख 15 हजार 520 मेंटनेंस और पार्ट्स पर खर्च किए गए हैं।
निजी हेलीकाप्टर को शासकीय यात्राओं में इस्तेमाल करने प्रवास के लिए ले जाने पर किराए के रूप में 1 अरब 90 करोड़ 61 लाख 93 हजार 891 रुपये खर्चे किए गए हैं। निजी विमान में सरकारी यात्राओं और प्रवास के लिए 73 करोड़ 65 लाख 54 हजार 800 दिए गए हैं।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This