Saturday, August 2, 2025

फाल्गुन अमावस्या से इन राशियों का दौड़ेगा कारोबार, चमक उठेगा सोया भाग्य

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर व्यापार के दाता बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। फाल्गुन अमावस्या को बुध देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।

बुध गोचर 2025

ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार 27 फरवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। 27 फरवरी को देर रात 11 बजकर 46 मिनट पर बुध देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 06 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे।

वृषभ राशि

बुध देव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को अधिक फायदा होगा। इस राशि के जातकों को बिजनेस में दोगुना लाभ मिलेगा। धन भाव में बुध देव के रहने से वृषभ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अटके कामों में सफलता मिलेगी। 6 मार्च से पहले तक निवेश के लिए समय उत्तम है।

कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने से लाभ हो सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले घर के बड़ों की सलाह अवश्य लें। आप अपनी बुद्धिमता से धन अर्जित करने में सफल होंगे। आप धन-संपत्ति एकत्र करने में भी सफल होंगे। यह समय आपके लिए बेहद शुभ है।

मकर राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। शत्रुओं पर जीत हासिल करने में सफल होंगे। मन में कुछ नया करने की इच्छा होगी। इसके लिए आप तैयारी भी कर सकते हैं। बुध देव की कृपा से कारोबार में लाभ होगा। बिजनेस में तेजी देखने को मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। वास्तुकला के माध्यम से धन लाभ होगा। नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय उत्तम है। करियर में सफलता मिलेगी। रुके काम बन जाएंगे। भगवान गणेश की कृपा से आर्थिक तंगी दूर होगी।

Latest News

Virat Kohli ने रचा इतिहास: तीनों फॉर्मेट में 900+ ICC रेटिंग पाने वाले पहले क्रिकेटर बने

Virat Kohli का ICC रैंकिंग में इतिहास रचने वाला परफॉर्मेंस भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Virat Kohli ने एक और...

More Articles Like This