Saturday, April 26, 2025

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमल आरोपियों ने जांघ और पेट पर चाकू से किए कई वार

Must Read

रायपुर ,राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है। इस हमले में युवक के जांघ और पेट पर गंभीर चोट आई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र नगर में बूढ़ी माता मंदिर के पीछे रहने वाला शिवम कुमार शनिवार सुबह अपने दोस्त से मिलने जा रहा थे।

इसी दौरान एक पुराने विवाद को लेकर उसे आरोपी अमर बाग और उसके साथियों ने घेर लिया। बदमाशों ने पहले शिवम के साथ वाद-विवाद किया, इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। जिसके बाद उसे लहूलुहान हालत में मेकाहार अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद शिवम अपने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचा। इस दौरान घायल शिवम ई-रिक्शा में लेटा हुआ था। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Latest News

NH-130C पर पड़ी निर्माण सामग्री राहगीरों के लिए बनी मुसीबत: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 5 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बाइक

गरियाबंद। पाण्डुका-अभनपुर मार्ग पर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 130C पर ठेका कंपनी की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बीती...

More Articles Like This