Tuesday, January 27, 2026

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमल आरोपियों ने जांघ और पेट पर चाकू से किए कई वार

Must Read

रायपुर ,राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है। इस हमले में युवक के जांघ और पेट पर गंभीर चोट आई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र नगर में बूढ़ी माता मंदिर के पीछे रहने वाला शिवम कुमार शनिवार सुबह अपने दोस्त से मिलने जा रहा थे।

इसी दौरान एक पुराने विवाद को लेकर उसे आरोपी अमर बाग और उसके साथियों ने घेर लिया। बदमाशों ने पहले शिवम के साथ वाद-विवाद किया, इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। जिसके बाद उसे लहूलुहान हालत में मेकाहार अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद शिवम अपने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचा। इस दौरान घायल शिवम ई-रिक्शा में लेटा हुआ था। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

    Latest News

    अंबेडकर शिक्षा निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल बसदेई मे मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस

    ग्राम पंचायत बसदेई स्थित अंबेडकर शिक्षा निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर गरिमामय ढंग...

    More Articles Like This