मुसलाधार पानी गिरने से दादरखुर्द के तालाब का मेड़ टूटा, रात मोटर साइकिल सवार गड्ढे में गिरा….

Must Read

कोरबा :- दो दिनों से जिले में हो रहे मुसलाधार पानी गिरने से नदी नाले उफान पर है वहीं निचले बस्तीयों में जल भराव की समस्या बनी हुई है!

रात में तेज बारिश के कारण नगर निगम कोरबा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 दादरखुर्द के पुरानी बस्ती के तालाब का मेड़ टूट गया जिसके साथ मेड़ पर बने क्रांक्रिट सड़क बह गई है यह सड़क हाऊसिंग बोर्ड दादरखुर्द, खरमोरा, शराब भठ्ठी को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग है! देर रात अपने काम से लौट रहे हाऊसिंग बोर्ड निवासी अपने मोटर साइकिल सहित गड्ढे में गिर गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी जिसे परिवार के लोगों द्वारा निजी अस्पताल में में भर्ती करवाया गया जिसकी हालत गंभीर है! समय रहते तत्काल नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को इस मार्ग की सुधार पर पहल करने की आवश्यकता है!

    Latest News

    रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन परंपरानुसार सोमवार 02 मार्च को हुआ संपन्न।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हुए सामिल, और प्रदेश के जनता को दिये...

    जगदलपुर शहर के हृदय स्थल सीरासार चौक, मावली मंदिर के सामने रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन प्रति वर्ष की...

    More Articles Like This