पति-पत्नी के आपसी विवाद के कारण पति ने घर में लगाई आग, घटना में दो बालक घायल

Must Read

पति-पत्नी के आपसी विवाद के कारण पति ने घर में लगाई आग, घटना में दो बालक घायल

जगदलपुर जिले में पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने घर में आग दी। इस दौरान घर में सो रहे दो बालक झुलस गए।

परपा थाना क्षेत्र के करंजी गांव में पति और पत्नी का आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने घर में आग लगा दी। इस दौरान दो बच्चे झुलस गए, जिन्हें घर की छत को तोड़कर बाहर निकाला गया। वहीं, दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, करंजी गांव के एक घर में आग लगने की सूचना डायल 112 पुलिस को मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की। घर में मौजूद दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली। इसके बाद घर की छत तोड़कर सोहन कश्यप (18) और महादेव कश्यप (13) पुत्र सुखदेव कश्यप को बाहर निकाला गया। दोनों आग से झुलस गए थे, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This