Friday, December 12, 2025

नशे में बेटे ने मां को पीटा फिर बीच सड़क हंगामा

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर ,छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शराबी बेटे ने अपनी मां की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सड़क पर खड़े होकर हंगामा करने लगा। नशे में धुत युवक कहता रहा कि, मैं ब्रम्हा-विष्णु-महेश का अवतार हूं। जिस पर लोगों ने उसे बेदम पीटा। वहीं, मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दशरथ राठौर (21) दंतेश्वरी वार्ड का रहने वाला है। युवक की मां ने पुलिस को बताया कि, 31 अक्टूबर को शराब पीने के लिए उसने पैसे मांगे। जब पैसे देने से मना किया, तो उसने पिटाई की, फिर घर की टीवी भी तोड़ दिया। बैग लेकर कहीं चला गया था।

इसके बाद 8 नवंबर को घर लौटा था। मां से फिर शराब के लिए पैसे मांगे। इस बार हाथ में धारदार हथियार पकड़ा था। जब पैसे नहीं दिए तो दोबारा पिटाई कर दी। महिला का कहना है कि, वो किसी तरह अपने घर से निकलकर पुलिस थाने पहुंची है।

पुलिस के घर पहुंचने से पहले ही युवक सड़क पर निकलकर बवाल करने लगा। अजीब हरकतें करने लगा। खुद को ब्रम्हा-विष्णु-महेश का अवतार बताकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। युवक की इस करतूत के बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की करतूत का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मामले में थाना प्रभारी लीलाधर रौठार ने बताया कि, युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से धारदार हथियार बरामद किया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Latest News

मूक बधिर विद्यालय का मामला फिर गरमाया , जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर शिवसेना ने दिया ज्ञापन

सूरजपुर/ ज्ञानोदय मुखबधिर विद्यालय विश्रामपुर का मामला थमने का नाम नही ले रहा है,,,पहले जहां इस विद्यायल के प्रबंधन...

More Articles Like This