CG Breaking News : कोरबा में नशेड़ियों का कहर, युवक को घर से बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा और चाकू से किया हमला

Must Read

CG Breaking News , कोरबा | जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली डुग्गू इलाके में देर शाम नशेड़ियों का आतंक देखने को मिला। यहां एक युवक को उसके ही घर से बाहर घसीटकर बेरहमी से पीटा गया और उस पर चाकू से हमला किया गया। घटना के दौरान जब परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

शाहपुर में कांग्रेस की 140वीं स्थापना वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय यादव नामक युवक रोजाना की तरह काम से लौटकर अपने घर पहुंचा था। घर के बाहर कुछ युवक नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहे थे। संजय ने उन्हें समझाते हुए शोर-शराबा करने से मना किया और घर के अंदर चला गया। लेकिन उसकी यह बात नशेड़ियों को नागवार गुजरी।

कुछ ही देर में 6 से अधिक युवक लाठी-डंडों और चाकू लेकर संजय के घर पहुंचे। आरोपियों ने घर का गेट खोलकर संजय को जबरन बाहर खींच लिया और सड़क पर ले जाकर उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने संजय पर चाकू से भी वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर सुनकर जब संजय के परिजन उसे बचाने बाहर आए, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। महिलाओं और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर हमलावरों को खदेड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां संजय यादव का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार संजय को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

    Latest News

    “25 वर्षों की निष्ठा का सम्मान: हरदीबाजार के ‘युवा सम्राट’ गुलशन जायसवाल बने जिला कांग्रेस ग्रामीण के सचिव”

     हरदीबाजार/कोरबा: कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले ऊर्जावान नेता गुलशन जायसवाल को उनकी कर्मठता और दीर्घकालिक...

    More Articles Like This