Saturday, January 17, 2026

नारायणपुर में दर्दनाक हादसा: DRG जवान की सर्विस राइफल से चली गोली, इलाज के दौरान मौत

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के एक जवान की सर्विस राइफल से अचानक गोली चलने से उसकी मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में हुआ, जिससे पूरे सुरक्षा बल में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर को नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। ऑपरेशन समाप्त होने के बाद 21 दिसंबर की सुबह जवान कड़ेनार कैंप लौटे थे। इसी दौरान DRG जवान बलदेव सिंह हुर्रा की सर्विस राइफल से अचानक फायरिंग हो गई और गोली उनके सिर में जा लगी।

Former Agniveer BSF Recruitment : नए साल पर पूर्व अग्निवीरों के लिए खुशखबरी BSF कांस्टेबल भर्ती में विशेष आरक्षण

गोली लगते ही जवान गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। साथ मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल उसे धौड़ाई स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद जवान के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपा जाएगा। जवान की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

नारायणपुर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जानकारी अलग से साझा की जाएगी और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल इस हादसे को लेकर सुरक्षा बल के अधिकारी भी सतर्कता बरत रहे हैं।

Latest News

Naxalite Encounter : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

Naxalite Encounter , बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच...

More Articles Like This