डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को बनाया हवस का शिकार

Must Read

डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को बनाया हवस का शिकार

यूपी के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी से पहले एक डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को होटल बुलाकर सेक्स किया फिर बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। उधर, महिला डॉक्टर ने गर्भवती होने का आरोप लगाकर आरोपी डॉक्टर समेत पांच के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में जबरन शारीरिक संबंध बनाने, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की महिला डॉक्टर का सिविल लाइंस निवासी डॉक्टर उत्कर्ष सिंह से मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए जान पहचान हुई। दोनों के परिजन आपस में मिले और बातचीत शुरू हो गई। बाद में शादी तय होने पर परिजनों ने दोनों की सगाई कर दी गई। आरोप है कि इस बीच महिला डॉक्टर को मध्य प्रदेश से सिविल लाइंस में गहने खरीदने के लिए बुलाया गया। फिर होटल ले गए। आरोप है कि इस दौरान शादी से पहले ही डॉक्टर उत्कर्ष ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर वहीं मांग में सिंदूर लगा दिया। इसके बाद कई बार दोनों होटल में मिलते रहे।

हालांकि बाद में उत्कर्ष ने शादी से इंकार कर दिया। महिला डॉक्टर ने पुलिस अफसरों से शिकायत की तो दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया गया। वहां पर आरोपी डॉक्टर ने कहा कि महिला की एक किडनी नहीं है। साथ ही दावा किया है कि वह गर्भवती नहीं हो सकती। वहीं, दूसरी ओर महिला डॉक्टर ने कहा कि वह प्रेग्नेंट है। शादी न करने पर महिला ने आरोपी उत्कर्ष सिंह, उसकी मां, पिता, मामा और दोस्त के खिलाफ रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल परीक्षण में दोनों डॉक्टरों के आरोप प्रत्यारोप सामने आ जाएंगे।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This