सात समंदर पार कर कुत्ते की सर्जरी करने भारत आया था डॉक्टर

Must Read

सात समंदर पार कर कुत्ते की सर्जरी करने भारत आया था डॉक्टर

अपने मरीज की जान बचाने के लिए डॉक्टर हर संभव कोशिश करते हैं, इंसान के डॉक्टरों की तरह जानवर के डॉक्टर भी अपने मरीजों को लेकर हमेशा हाजिर होते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण मुंबई में देखने को मिला। जहां एक वैफल नाम के माल्टीज कुत्ते की ओपन हार्ट सर्जरी करने के लिए जर्मन से एक डॉक्टर मुंबई पहुंचा। ओपन हार्ट सर्जरी करने के लिए भारत के डॉक्टरों ने जर्मन डॉक्टर से संपर्क किया तब सात समंदर पार कर जर्मन डॉक्टर मुंबई पहुंचा और वैफल की सर्जरी हो सकी।

वैफल जब सिर्फ 1 महीने का हुआ था तब उसे पालने वाले परिवार को अहसास हुआ कि उसके साथ कुछ सामान्य नहीं था। उसके मालिक ने बताया कि जब पहली बार उसे पकड़ा गया तो उसे असामान्य आवाज और कंपन सी महसूस हुई उसके बाद उसे डॉक्टर को दिखाया गया तब पता चला कि डॉगी को जन्म से ही दिल की बीमारी है जिसे पेटेंट डक्टस आर्टिरियसस भी कहा जाता है। उसकी सर्जरी के लिए अमेरिका या यूरोप भेजने के बारे में भी सोचा गया लेकिन कोविड के कारण यह संभव नहीं था।पिछले कुछ महीनों में डॉक्टर मथियास फ्रैंक से मिलने के बाद उन्हें जर्मनी से बुलाने और उनसे ही वैफल की ओपन चेस्ट कार्डियक सर्जरी कराने का फैसला किया गया।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This