Monday, June 23, 2025

महिंद्रा XUV 3XO का बेस वेरिएंट खरीदना है? जानें 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी EMI

Must Read

भारतीय ऑटो बाजार में Mahindra अपनी SUV रेंज के लिए जानी जाती है। यदि आप Mahindra की बजट SUV XUV 3XO का बेस वेरिएंट MX1 Diesel खरीदने की योजना बना रहे हैं और 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के साथ गाड़ी घर लाना चाहते हैं, तो आपको हर महीने कितनी EMI देनी होगी, इसकी पूरी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

Mahindra XUV 3XO MX1 Diesel की कीमत

महिंद्रा XUV 3XO के बेस डीजल वेरिएंट MX1 की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। यदि इसे दिल्ली में खरीदा जाता है, तो आरटीओ शुल्क करीब 61,000 रुपये और इंश्योरेंस लगभग 46,000 रुपये जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 9.10 लाख रुपये हो जाती है।

डाउन पेमेंट और EMI डिटेल्स

अगर आप 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी 7.10 लाख रुपये का लोन बैंक से लेना होगा। बैंक यदि इस रकम पर 9% सालाना ब्याज दर के साथ 7 साल की अवधि के लिए लोन देता है, तो आपकी मासिक EMI करीब 11,429 रुपये होगी।

कुल लागत कितनी होगी?

सात साल तक हर महीने 11,429 रुपये की EMI देने पर आप कुल 2.49 लाख रुपये ब्याज के रूप में अदा करेंगे। इस तरह, कार की एक्स-शोरूम, ऑन-रोड और ब्याज मिलाकर कुल लागत लगभग 11.60 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।

किन गाड़ियों से है टक्कर?

Mahindra XUV 3XO का मुकाबला भारतीय बाजार में कई पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट SUVs से है, जिनमें Renault Kiger, Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, और Nissan Magnite शामिल हैं। Mahindra की यह SUV अपनी कीमत और फीचर्स के दम पर इस सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर रही है।

Latest News

नोएडा में ई-रिक्शा पर लादा गया ओवरलोड सामान, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 22 हजार का चालान

देश में सड़क हादसों की एक बड़ी वजह ट्रैफिक नियमों की अनदेखी है। नोएडा में ऐसा ही एक मामला...

More Articles Like This