Tuesday, February 10, 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें इन पूजन नियमों का पालन दूर होगी आर्थिक तंगी

Must Read

कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा  15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि इस मौके पर ज्यादा से ज्यादा दान-पुण्य करना चाहिए। इससे धन और दौलत में अपार वृद्धि होती है तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं।

  1. कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है।
  2. इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी।
  3. इस मौके पर ज्यादा से ज्यादा दान-पुण्य करना चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा हिंदुओं के बीच अत्यधिक धार्मिक महत्व रखती है। यह दिन भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा के लिए सबसे शुभ और पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। इस पावन दिन पर भक्त व्रत रखते हैं और भगवान सत्यनारायण की पूजा करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा हर साल पूर्ण भव्यता के साथ मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन  गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-पाठ करने से दोगुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है, तो चलिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

  • सुबह जल्दी उठें और पवित्र स्नान करें।
  • इस शुभ दिन पर भक्त स्नान के लिए गंगा घाटों पर भी जाते हैं। कहा जाता है इससे जीवन में खुशहाली आती है।
  • इस दिन सत्यनारायण की व्रत करना और भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है।
  • इस मौके पर कई लोग हवन/यज्ञ का भी आयोजन करते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं।
  • इस तिथि पर गंगा घाटों के पास दीपदान करने अवश्य जाना चाहिए और मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए।
  • इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना बहुत ही फलदायी माना जाता है।
  • कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म ग्रंथ जैसे – भगवद गीता, रामायण और कार्तिक महात्म्य कथा अवश्य पढ़ना चाहिए।
  • इस दिन शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने का भी विधान है।

हिंदू पंचांग के अनुसार,की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 16 नवंबर को रात्रि को 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी।

    Latest News

    Vijaya Ekadashi 2026 : विजया एकादशी 2026 पारण टाइमिंग जानें कब खोलें व्रत

    Vijaya Ekadashi 2026 , नई दिल्ली — विजया एकादशी 2026 इस वर्ष 13 फरवरी, शुक्रवार को मनाई जाएगी। फाल्गुन...

    More Articles Like This