दिल्ली .31 अक्टूबर की शाम देशभर में दिवाली मनाई गई। श्रीनगर से लेकर कन्याकुमारी तक दिवाली के मौके पर लोगों ने अपने घरों, मंदिरों और ऑफिस को दीयों और लाइट से रोशन किया। गणेश और लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने पटाखें जलाए।
भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात महिला जवानों ने बॉर्डर के तारों पर मोमबत्ती सजाई। वहीं मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर लाइट शो ऑर्गेनाइज किया गया। केरल के कोझिकोड में दिवाली के मौके पर पूर्वजों को याद किया गया। केरल के कुछ लोग इस प्रथा को हर साल निभाते हैं।

दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दिवाली के लिए विशेष पूजा की गई।

मथुरा में मंदिरों में लोगों ने दीपदान किया। महालक्ष्मी पूजन के बाद आतिशबाजी की गई।

केरल के कोझिकोड में दिवाली पर पूर्वजों को याद करने की प्रथा है।

श्रीनगर के लाल चौक में लोगों ने दीया जलाकर दिवाली मनाई।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में महिला जवानों ने बॉर्डर पर मोमबत्ती जलाकर दिवाली मनाई।

दिवाली पर मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर लाइट शो ऑर्गेनाइज किया गया। इसकी थीम पुरानी बॉलीवुड फिल्में थीं।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दीये और फूलों से रंगोली बनाई गई। इसमें जय श्री राम लिखा गया।

मुंबई के एक अपार्टमेंट में दिवाली के दिन लोगों ने सीरीज लाइट और दीये जलाए।

अजमेर में दिवाली के दौरान लोगों ने कलर वाली फूलझड़ी जलाई।

कोच्चि के एर्नाकुलम में दिवाली के मौके पर दीये मंजुममेल मंदिर को डेकोरेट किया गया।