डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक विभागीय चयन प्रक्रिया वर्ष 2023

Must Read

डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक विभागीय चयन प्रक्रिया वर्ष 2023

छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना के पालन में एवं पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी किये गये समय-सारिणी अनुसार सहायक आरक्षकों से डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद हेतु विभागीय चयन प्रक्रिया अंतर्गत दिनांक 18 जुलाई 2023 से 21 जुलाई 2023 तक सहायक आरक्षकों का सेवा मूल्यांकन किया गया।सेवा मूल्यांकन में योग्य पाये सहायक आरक्षकों का दिनांक 24 जुलाई 2023 से 04 अगस्त 2023 तक शारीरीक मापतौल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। विभागीय चयन प्रक्रिया अंतर्गत बस्तर रेंज के समस्त जिलों में सहायक आरक्षकों का डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद के लिए चयन प्रक्रिया की कार्यवाही पूर्ण किया जाकर आज दिनांक 14 अगस्त 2023 को सभी जिलों में सहायक आरक्षकों का चयन सूची जारी की गई।

डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद के लिए बस्तर संभाग अंतर्गत जिला बस्तर में 124 पुरूष, 11 महिला, जिला दन्तेवाड़ा में 177 पुरूष, 29 महिला, जिला कांकेर में 179 पुरूष, 11 महिला, जिला बीजापुर में 890 पुरूष, 114 महिला, जिला नारायणपुर में 180 पुरूष, 19 महिला, जिला सुकमा में 384 पुरूष, 61 महिला एवं जिला कोण्डागांव में के 74 पुरूष, 05 महिला सहायक आरक्षक इस प्रकार कुल 2258 सहायक आरक्षकों का चयन सूची जारी की गई थी।

बस्तर संभाग के समस्त जिले में चयनित कुल 2258 सहायक आरक्षकों का दिनांक 01 सितम्बर 2023 को आरक्षक डी.एस.एफ. पद में आमद लिया गया। आरक्षक डी.एस.एफ. में शामिल होकर नक्सल विरोधीअभियान एवं अन्य पुलिसिंग का कार्य प्रारंभ किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि पिछले लगभग 12 वर्ष क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यों में बेहतर कार्य एवं सराहनीय सेवा करने वाले सहायक आरक्षकों को डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक के समकक्ष पद पर चयन किया गया है। डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद में चयनित हुये सहायक आरक्षकों को शुभकामना देते हुये कहा कि बस्तर संभाग अंतर्गत अंदरूनी क्षेत्र में विकास कार्य, सुरक्षा के साथ-साथ नक्सल अभियान, अपराधों की रोकथाम व बेहतर पुलिसिंग जैसे संबंधित कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This