Monday, October 20, 2025

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और भोजली पर्व आयोजन पर हुई चर्चा

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा, 15 जून 2025। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सियान सदन कोरबा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अलेक्जेंडर टोप्पो ने की। बैठक में जिले के सभी खंडों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कुसमुंडा खंड अध्यक्ष विनोद सारथी, उपाध्यक्ष हेमंत नामदेव, सचिव मनोहर, शहर अध्यक्ष किरण निराला और खेम साहू सहित अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

इस बैठक में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा और निर्णय लिए गए:

  1. जिले के हर खंड में संगठन का विस्तार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।

  2. कुसमुंडा खंड में आगामी दिनों में भोजली पर्व को पूरे उत्साह से मनाने का निर्णय लिया गया।

  3. संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी खंडों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

  4. छत्तीसगढ़ियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर गहन चर्चा हुई।

Latest News

कोरबा को मिला लक्ज़री का नया पता — ‘Stay Orra’ का भव्य शुभारंभ आज, मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे उद्घाटन

कोरबा। शहर की पहचान में अब एक और सितारा जुड़ने जा रहा है — Stay Orra – A Boutique...

More Articles Like This