दो पक्षों में हुआ विवाद,पथराव के बाद आगजनी, फायरिंग में घायल हुई महिला

Must Read

दो पक्षों में हुआ विवाद,पथराव के बाद आगजनी, फायरिंग में घायल हुई महिला

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के टीला गोकुलपुरा में कल रात को पानी की टंकी पर हाथ-पैर धोते बच्चों को पीटने पर वाल्मीकि और प्रजापति समाज के लोग आमने-सामने आ गए। आधा घंटे तक जमकर बवाल हुआ। मारपीट और पथराव के बाद पार्षद पति के भाई की दुकान में आग लगा दी गई। फायरिंग भी की गई है। इसमें गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। मारपीट में सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भुल्ले नरवार और उनका बेटा घायल हो गए।

संघर्ष की जानकारी पर 4 थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। इस पर बलवाई भाग गए। पुलिस देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। 6-7 लोगों को पुलिस ने पकड़ा तो लोगों ने हंगामा किया। बवाल में 6 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव, आगजनी और फायरिंग के आरोप लगाए हैं।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This