Sunday, February 22, 2026

सागर में विवाद के बाद बवाल, दुकान में लगाई आग; भीड़ ने की तोड़फोड़, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

Must Read

सागर के सानौधा में शनिवार को दो पक्षों में विवाद के बाद भीड़ ने दुकान में आग लगा दी। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ भी कर दी। उपद्रव की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी।

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट, खड़गे बोले- हम डरेंगे नहीं

हालात बिगड़ते देख आसपास के थानों का पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया।

नरयावली विधायक प्रदीप लारिया का कहना है कि गांव की एक युवती को वर्ग विशेष का युवक अपने साथ ले गया, जिसको लेकर विवाद गरमाया है। आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है।

गांव में तनावपूर्ण हालात हैं। एसपी विकास शाहवाल, एएसपी लोकेश सिन्हा, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

    Latest News

    India To Become A Semiconductor Hub : पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में रखी ₹3,706 करोड़ के ‘चिप प्लांट’ की नींव; बोले- “यही बनेगा...

    नोएडा/ग्रेटर नोएडा: भारत को वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर 'सेल्फ-रिलायंट' (आत्मनिर्भर) बनाने की दिशा में शनिवार (21 फरवरी, 2026) को...

    More Articles Like This