राजनैतिक दलों की द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई चर्चा

Must Read

राजनैतिक दलों की द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई चर्चा

सूरजपुर- डॉ. वर्षा बंसल (डिप्टी कलेक्टर) प्रभारी तहसीलदार की अध्यक्षता में आज अनुविभागीय कार्यालय सूरजपुर के सभा कक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टुबर 2023 कार्यक्रम एवं आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2023 के संबंध मे चर्चा की गई। बैठक मे बताया गया कि कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के तहत् 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया जावेगा। मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण अंतर्गत 24 जून 2023 से 24 जुलाई 2023 तक मतदान केन्द्र भवन परिवर्तन , सािल परिवर्तन एवं 1500 से अधिक मतदान मतदाता वाले मतदान केन्द्रो का विभाजन का कार्य किया जावेगा। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को किया जावेगा। 02 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची मे नाम जोड़ने मतदाता सूची मे नाम विलोपन कराने एवं नाम संशोघन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जावेगा। उक्त बैठक मे जिला पंचायत सदस्य बिहारी लाल कुलदीप , अजय अग्रवाल , गैबीनाथ साहू, ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, दुहन राजवाडे़, सुपारी लाल राजवाड़े, राजेन्द्र साहु, उपस्थित रहे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This