छत्तीसगढ़ PCC में शीर्ष नेतृत्व से लेकर कई पदों पर चर्चा, अमरजीत भगत को मिल सकती है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Must Read

छत्तीसगढ़ PCC में शीर्ष नेतृत्व से लेकर कई पदों पर चर्चा, अमरजीत भगत को मिल सकती है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व से लेकर कई पदों पर फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। दिल्ली में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मल्लिकार्जुन खड़गे की मुलाकात के बाद रायपुर लौटते ही भूपेश बघेल ने कहा था कि,संगठन में फेरबदल होने जा रहा है। इस पर विस्तार से चर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई है। राष्ट्रीय अधिवेशन में तय नियमों के मुताबिक संगठन में बदलाव होंगे। चर्चा ये भी है कि, अमरजीत भगत को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।लेकिन इस संभावित बदलाव के पक्ष में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं हैं। उन्हें नहीं लगता कि, प्रदेश संगठन में किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत है।

कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर लॉबिंग भी शुरू हो चुकी है। प्रदेश संगठन में होने वाले बदलाव का सीधा असर टिकटों के बंटवारे पर पड़ेगा। टिकट बंटवारे में जाहिर तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राय अहम होगी। लिहाजा संगठन में ऐसे लोगों को प्रमुख पद दिए जा सकते हैं जो इस मुद्दे पर एक राय होकर काम कर सकें।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This