Getting your Trinity Audio player ready...
|
बिलासपुर जिले के रतनपुर और आसपास के गांवों में दूषित पानी पीने से डायरिया तेजी से फैल रहा है। यहां अब तक 69 मरीज मिले है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब नए मरीजों के लिए बेड तक नहीं बचे हैं।
बावजूद इसके अस्पताल में व्यवस्था ठीक नहीं है। यहां बारिश का पानी टपक रहा है और गंदगी फैली है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर कह रहे हैं कि सब ठीक है, हालात सुधर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यहां पिछले 4 दिनों से केवल एक डॉक्टर लगातार ड्यूटी पर हैं। स्टाफ की कमी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर उदासीन बने हैं। जबकि, यहां डायरिया जैसे जलजनित बीमारी का संक्रमण लगातार फैल रहा है और मरीजों की संख्या बढ़ रही है।