Tuesday, February 24, 2026

Dhanteras 2025 : उत्सव के बीच खरीदी का तांता, सोना-चांदी और कारों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Must Read

Dhanteras 2025 :  धनतेरस पर देशभर में खरीदी का नया रिकॉर्ड बना। इस साल लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी हुई, जिसमें ₹60 हजार करोड़ का सोना और चांदी खरीदा गया, जो पिछले साल की तुलना में 25% ज्यादा है। वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्टर में मारुति ने सबसे ज्यादा कारें बेचीं, जिससे त्योहार का आनंद दोगुना हो गया।

Ayodhya Maha Aarti: गिनीज रिकॉर्ड की ओर अयोध्या, सरयू तट पर हुआ ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन

इस साल धनतेरस पर खरीदारी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। ऑल इंडिया ट्रेडर्स कॉन्फेडरेशन (CAIT) के मुताबिक धनतेरस पर भारतीयों ने करीब 1 लाख करोड़ रुपए खर्च किए।

इसमें सोने-चांदी की खरीदारी ने बड़ा रोल निभाया। CAIT ने शनिवार (18 अक्टूबर) को बताया कि सिर्फ सोने-चांदी की बिक्री 60,000 करोड़ रुपए की रही, जो पिछले साल से 25% ज्यादा है।

धनतेरस हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने की तेरहवीं तारीख को मनाया जाता है। इसे सोना, चांदी, बर्तन वगैरह खरीदने का शुभ मुहूर्त माना जाता है। ये चीजें समृद्धि का प्रतीक होती हैं।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This