धनेश्वरी कंवर ने कांग्रेस छोड़ BJP में हुई शामिल
कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत व करतला जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में सांसद प्रतिनिधि कांग्रेस नेत्री धनेश्वरी कंवर ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
घंटाघर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी की नामांकन आम सभा के दौरान धनेश्वरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया। खबर है कि उनके पति पूर्व सरपंच गोविंद नारायण भी भाजपा के हो गए हैं।