नागपुर। भंते विनाचार्य और ज्ञानज्योति के नेतृत्व में रविवार 17 अगस्त 2025 से नागपुर स्थित दीक्षाभूमि से एक ऐतिहासिक धम्म ध्वज जनसंवाद यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा दीक्षाभूमि से निकलकर चैत्यभूमि मुंबई तक पहुंचेगी और इसके बाद आंदोलन की गूंज दिल्ली तक ले जाई जाएगी।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार को बौद्ध समाज को सौंपने तथा बीटी एक्ट 1949 को रद्द करने की मांग उठाना है।
यात्रा की शुरुआत दीक्षाभूमि पर श्रद्धांजलि और धम्म ध्वज फहराकर की गई। इस अवसर पर भंते विनाचार्य ने कहा कि बौद्ध समुदाय अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। अब यह संघर्ष न्यायालय से लेकर सड़कों तक और दिल्ली तक जारी रहेगा।
यात्रा के आयोजकों का कहना है कि यह आंदोलन केवल बौद्ध समाज के अधिकारों का प्रश्न नहीं है, बल्कि यह न्याय, समानता और धार्मिक स्वतंत्रता की लड़ाई है।
