उपमुख्यमंत्री साव ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Must Read

उपमुख्यमंत्री साव ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

कोरबा प्रदेश की ऊर्जा धानी है। यहां कार्य करने की असीम संभावनाएं है, संसाधनों की कोई कमी नही है, बहुमूल्य खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिले का नेतृत्व करने वाली ऊर्जावान टीम आपके पास है। सभी अधिकारी नई ऊर्जा व उत्साह के साथ काम करें। सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्राथमिकता से पहुँचाएं। उक्त बातें जिले के प्रथम प्रवास पर आए उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी मंत्री कोरबा अरुण साव द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विकास कार्याे की समीक्षा बैठक में कही गयी। समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, व्यापार एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, महापौर  राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष  शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर  अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ  अरविंद पीएम,  कुमार निशांत, सीईओ जिला पंचायत  संबित मिश्रा, नगर निगम आयुक्त  प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री  साव ने बैठक में कहा कि बदलते समय अनुरूप जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी अधिकारी नई सोच के साथ कार्य करें। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर, कौशल उन्नयन एवं टीम वर्क के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमेशा उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कार्य करें। कार्यालयों में समस्याओं को बढ़ने नहीं दें, समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करें। उन्होंने कहा कि सभी को समय के साथ ही अपने काम के तौर-तरीकों में भी बदलाव करना होगा। हमें तकनीकी ज्ञान, कौशल उन्नयन के साथ आगे बढ़ना होगा।

इस हेतु कार्यालयों में कार्य विभाजन कर सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। जिससे कार्य समय पर पूर्ण हो सके। साथ ही राज्य, समाज व देश को विकास की नई दिशा देनी होगी। आज की सरकार आपके कार्य को क्षमता देने वाली सरकार है। उन्होंने सभी अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का इस प्रकार निर्वहन करें कि आपके कार्यों से आपकी पहचान व आपके कार्यालयों की प्रतिष्ठा बढ़े। जिससे सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़े।

उपमुख्यमंत्री  साव ने विभागीय योजनाओं की बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के लिए कहा। अधिकारी के फील्ड में जाने से आपकी टीम कार्य करने के प्रति सचेत होती है। इसके साथ ही आपको योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। फील्ड जाने पर कार्यों में गति आएगी और समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा। उन्होंने सरकार की विशेष प्राथमिकता की योजनाओं में गंभीरता से कार्य करने की बात कही।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This