राहुल गांधी के लिए दिल्ली की महिला ने दिखाया बड़ा दिल, कांग्रेस नेता के नाम किया चार मंजिला मकान

Must Read

राहुल गांधी के लिए दिल्ली की महिला ने दिखाया बड़ा दिल, कांग्रेस नेता के नाम किया चार मंजिला मकान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बाद दिल्ली की एक महिला ने अपना चार मंजिला घर राहुल गांधी के नाम किया है। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में राजकुमारी गुप्ता ने 4 मंजिला मकान राहुल गांधी के नाम किया है। राजकुमारी गुप्ता दिल्ली कांग्रेस सेवा दल से जुड़ी हैं। लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक उन्हें सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस मुहिम चलाई थी मेरा घर राहुल गांधी का घर। राहुल गांधी को पिछले सप्ताह लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के मद्देनजर लोकसभा की आवास संबंधी समिति ने कांग्रेस नेता को 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला खाली करने के लिये नोटिस भेजा है।

गुजरात में सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें 23 मार्च को दोषी ठहराया तथा दो साल कारावास की सजा सुनाई थी। इसके अगले दिन 24 मार्च को उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया। अयोग्य ठहराये गए सदस्य को उनकी सदस्यता जाने के एक महीने के भीतर सरकारी बंगला खाली करना होता है।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This