रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रमुख विपक्षी दल के घोषणापत्र पर साधा निशाना
नई दिल्ली :- देश की तमाम पार्टियों का प्रचार-प्रसार चरम पर है। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में जारी कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर देश की सबसे पुरानी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहता है, लेकिन इसके प्रमुख विपक्षी दल का घोषणापत्र भारत को पीछे ले जाता हुआ प्रतीत होता है।
रक्षा मंत्री ने मदुरै में एएनआई के साथ विशेष बातचीत के दौरान कहा,एनडीए सरकार का विजन 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि कांग्रेस का घोषणापत्र भारत को पीछे ले जाएगा।