Thursday, January 22, 2026

दीपका: सड़क किनारे फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Must Read

दीपका। दीपका कॉलोनी में सोमवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अविनाश खलको के रूप में हुई, जो दीपका कॉलोनी के निवासी कृपा दान खलको का इकलौता पुत्र था।

कैसे हुआ मामला उजागर?

कृपा दान खलको अपने परिवार सहित दीपका कॉलोनी में दो क्वार्टरों के बीच खाली जगह पर बनाए गए मकान में रहते हैं। कृपा दान पेशे से पान दुकान संचालक हैं। रविवार रात अविनाश घर के सामने अपने दोस्तों के साथ करीब 2 बजे तक बातचीत कर रहा था। इसके बाद वह घर से कहीं चला गया और पूरी रात वापस नहीं लौटा।

सोमवार सुबह घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे फंदे पर लटकती हुई उसकी लाश देखी गई। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

    Latest News

    कोरबा में स्टंटबाजी पर पुलिस की सख्ती, रील बनाने वाले 4 स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार

    कोरबा। शहर में सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। थाना सिविल लाइन...

    More Articles Like This