राज्य सरकार पर बढ़ा कर्ज का बोझ, चुनाव कार्यक्रम घोषणा के बाद दूसरा कर्ज

Must Read

राज्य सरकार पर बढ़ा कर्ज का बोझ, चुनाव कार्यक्रम घोषणा के बाद दूसरा कर्ज

रायपुर- राज्य सरकार को 2 हजार करोड़ का कर्ज चाहिए, जिसके लिए सरकार अपना बांड (प्रतिभूति) बेच रही है। इसके लिए वित्‍त विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 4 दिसंबर को जारी इस नोटिफिकेशन में सरकार ने बताया है कि बांड की बिक्री रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया (आईबीआई) के माध्‍यम से होगी।

बता दें कि राज्‍य में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद यह दूसरी बार है जब राज्‍य सरकार कर्ज लेने जा रही है। इससे पहले राज्‍य सरकार ने नवंबर में एक हजार करोड़ कर्ज लिया है। 28 नवंबर को लिया गया यह कर्ज राज्‍य सरकार 7.75 प्रतिशत ब्‍याज दर से लौटाएगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार पर कर्ज का बोझ बढ़कर 86 हजार करोड़ के पार चला गया है।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This