Monday, October 20, 2025

स्टालिन का आरोप: वित्तमंत्री ने तमिल सिंबल का उल्लंघन किया

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

चैन्नई : तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच भाषा विवाद को लेकर बयानबाजी जारी है। हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने स्टेट बजट में रुपए के सिंबल ‘₹’ की जगह तमिल सिंबल ‘ரூ’ का इस्तेमाल किया था।

इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधि राष्ट्र की संप्रभुता-अखंडता को बनाए रखने के लिए संविधान की शपथ लेते हैं। क्षेत्रीय गौरव के लिए राष्ट्रीय प्रतीक को बांटना ठीक नहीं है।

इस पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी रुपए के सिंबल ‘₹’ की जगह तमिल सिंबल ‘ரூ’ का उपयोग किया था। ये कोई इतना बड़ा मुद्दा नहीं है।

उन्होंने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा- तमिल का विरोध करने वाले इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहे हैं। यह उनकी सरकार की तमिल भाषा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

चंद्रयान-5 मिशन को मिली केंद्र की मंजूरी, चंद्रयान-3 से 10 गुना भारी रोवर करेगा अध्ययन

दरअसल तमिलनाडु सरकार राज्य के स्कूलों में हिन्दी अनिवार्य करने का विरोध कर रही है। केंद्र सरकार का कहना है कि नई शिक्षा नीति के तहत राज्य तमिल, अंग्रेजी और हिन्दी भी पढ़ाएं।

Latest News

Dhanteras 2025 : उत्सव के बीच खरीदी का तांता, सोना-चांदी और कारों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Dhanteras 2025 :  धनतेरस पर देशभर में खरीदी का नया रिकॉर्ड बना। इस साल लगभग 1 लाख करोड़ रुपये...

More Articles Like This