Sunday, February 22, 2026

सड़क किनारे खून से सना शव मिला, अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी

Must Read

 डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में रविवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्राम कलकसा और लतमर्रा मार्ग के बीच सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का खून से सना शव मिला। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष आंकी जा रही है। शव पर बुरी तरह से डंडा और पत्थरों से हमले के निशान पाए गए हैं, खासकर चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान स्पष्ट हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।

शर्मनाक : नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,

बता दें कि घटना की जानकारी ग्रामीणों ने देर रात करीब 11 बजे डोंगरगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसे अज्ञात व्यक्ति के रूप में दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आम नागरिकों से शव की पहचान में सहयोग की अपील की है। आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

    Latest News

    CG NEWS : CRPF की 65वीं बटालियन का गरियाबंद में दबदबा ‘बेस्ट ऑपरेशन’ अवार्ड से सम्मानित, एक साल में 28 नक्सलियों का खात्मा

    गुवाहाटी/गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 65वीं बटालियन ने...

    More Articles Like This