बर्थडे गिफ्ट में दिया मौत, पुलिस ने किया हत्यारे को गिरफ्तार

Must Read

बर्थडे गिफ्ट में दिया मौत, पुलिस ने किया हत्यारे को गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले शादीशुदा बैंक मैनेजर गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाया, फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला अपने पति से तलाक लेकर अलग रह रही थी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला नवी मुंबई का है, यहां सायन में गैरेज में काम करने वाले सोहेब शेख (24 साल) का खुद से 11 साल बड़ी अमित कौर (35 साल) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमित कौर नवी मुंबई के जमुईनगर में स्थित एक बैंक में मैनेजर थी और सायन कोलीवाड़ा में अपनी मां और छोटी बेटी के साथ रहती थी। रोजाना सायन कोलीवाड़ा से जुईनगर की बैंक में आना-जाना होता था।

तीन महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान सोहेब कलाम शेख से हो गई। दोनों के बीच कथित प्रेम प्रसंग चलने लगा। 8 जनवरी को अमित कौर का जन्मदिन था। इस दौरान अमित कौर को लेकर सोहेब नवी मुंबई के लॉज में लेकर आया। पहले उसने अमित कौर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उसके बाद अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में वो लॉज छोड़कर वापस अपने रिश्तेदार के गैरेज में चला गया। यहीं वो काम करता था।

Latest News

*बांद्रा में नए उच्च न्यायालय परिसर का भूमि पूजन, मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने किया शिलान्यास*

*मुंबई, 23 सितंबर:* बॉम्बे हाई कोर्ट के प्रस्तावित नए परिसर का भूमि पूजन समारोह आज बांद्रा पूर्व में आयोजित...

More Articles Like This