नदी में तैरती मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Must Read

कोरबा। सोमवार की सुबह गांव में कुछ लोगों को नदी में तैरती हुई लगभग 60 वर्षीय महिला की शव मिली है जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के कुसमुंडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के ग्राम कुचेना के रहने वाले वैसाखू राम की पत्नी कुवरिया बाई पिछले शनिवार खोलर नदी के पास ईंट की भट्ठी में काम करने गई थी। उस शाम वह घर नहीं लौटी, इसलिए उसके रिश्तेदारों ने उसे ढूंढ़ना शुरू कर दिया। अगले दिन परिवार ने उसे आसपास के क्षेत्रों में खोजा था और उसी समय कुछ लोगों ने सोमवार की सुबह नदी में तैरती महिला का शव देखा। उसके परिवार ने भी स्थान पर पहुंचकर उसे उसके कपड़ों से पहचाना, जो लापता महिला के थे। घटना की जानकारी कुसमुंडा पुलिस स्टेशन को रिपोर्ट की गई थी और शव मिलने की सुचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और शव को नदी से बाहर निकलवाया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि नदी पार करते वक्त महिला डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई है फिलहाल पोस्टमार्टम के ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This