महिला के खाते से साइबर ठगों ने 53 लाख से ज्यादा की रकम किए पार.. मामला दर्ज

Must Read

Cyber ​​thugs siphoned off more than Rs 53 lakh from a woman’s account

बिहार के अररिया जिले से साइबर ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से सटे गैयारी गांव निवासी एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने 53 लाख से ज्यादा की रकम उड़ा ली।

चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के फोन पर न तो कोई ओटीपी आया और ना ही खाते से रुपये कटने का कोई मैसेज मिला। महिला जब बैंक पहुंची और अपने खाते को चेक किया तो स्टेटमेंट देखकर उसके होश उड़ गए।

पीड़ित महिला बीबी साहेब खातून बताई जा रही हैं, अब्दुल मन्नान आजादा एकेडमिक के प्राचार्य की पत्नी हैं। महिला जब अपने अकाउंट को अपडेट कराने बैंक पहुंचीं तो उन्हें साइबर ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने बैंक अधिकारियों से इसकी शिकायत की और फिर साइबर थाना में मामला दर्ज कराया।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This