Friday, August 1, 2025

सावन की हरियाली में सजी सांस्कृतिक छटा, वैष्णवी महिला सखिया ग्रुप ने मनाया तीज उत्सव

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कुसमुंडा, 28 जुलाई 2025 – वैष्णवी महिला सखिया ग्रुप, आदर्श नगर कुसमुंडा द्वारा सामुदायिक भवन कुसमुंडा में सावन हरियाली तीज उत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंग में मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गीतों और स्वागत नृत्य के साथ हुई। इसके बाद एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ, रोचक खेल, प्रश्नोत्तरी और विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस बार की विशेषता थी महिलाओं की राजस्थानी पारंपरिक पोशाक, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।

हर साल वैष्णवी महिला मंडल एक नए थीम और संस्कृति के साथ तीज उत्सव मनाता है। पहले यह उत्सव महाराष्ट्रीयन, गुजराती, छत्तीसगढ़ी और राजस्थानी संस्कृति की झलकियों के साथ मनाया जा चुका है। यह आयोजन न केवल महिलाओं को एक मंच प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विविधता को भी मजबूती देता है।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती आशा साहू और जिला महामंत्री कांग्रेस श्रीमती भुवनेश्वरी दास विशेष रूप से उपस्थित रहीं और आयोजन की सराहना की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों को प्रेरणास्पद बताया।

वैष्णवी महिला मंडल कुसमुंडा धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी रहा है और एसईसीएल क्षेत्र में महिलाओं को संगठित करने में इसका अहम योगदान रहा है।

Latest News

‘शिक्षा का मंदिर’ हुआ शर्मसार: नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, DEO ने भेजा नोटिस।

 जांजगीर-चांपा। जिले में शिक्षा के मंदिर को कुछ शिक्षकों ने अपनी मनमानी का अड्डा बना लिया है। हाल ही...

More Articles Like This