Tuesday, February 24, 2026

CRIME NEWS : करवा चौथ पर महिला का इंतजार, पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Must Read

CRIME NEWS :  दुर्ग। करवा चौथ के दिन दुर्ग जिले में एक संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर रात 35 वर्षीय अनिल यादव की हत्या कर दी गई। सुबह मोहलई बिजली ऑफिस के सामने राहगीरों ने उनका शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

एनएचएम कर्मचारियों को दिवाली से पहले 5% वेतन वृद्धि, लेकिन कुछ कर्मचारियों को छोड़ दिया गया

शिवपारा दुर्ग निवासी अनिल यादव की दो बेटियां हैं। परिवार के अनुसार, अनिल शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। करवा चौथ होने के कारण उनकी पत्नी देर रात तक उनका इंतजार करती रही। अनिल ई-रिक्शा चलाने के साथ पेंटिंग का ठेका लेकर काम करते थे।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहलई इलाके में हुई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक एक्टिवा स्कूटी भी जब्त कर थाने ले जाया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट किया जाएगा। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This