जगदलपुर, 16 मार्च 2026। बस्तर हेरिटेज मैराथन के प्री-इवेंट के तहत रविवार शाम दलपत सागर के द्वीप में ओपन माइक सेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न नागरिकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ओपन माइक सेशन में प्रतिभागियों ने गायन, कविता पाठ, स्टोरीटेलिंग और स्टैंड-अप कॉमेडी के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर बस्तर हेरिटेज मैराथन के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन डेस्क भी उपलब्ध कराया गया, जहां कई लोगों ने मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीयन कराया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को मैराथन के प्रति जागरूक करना और शहर में खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
आयोजकों ने बताया कि बस्तर हेरिटेज मैराथन के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न प्री-इवेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे और शाम को यादगार बना दिया।

