नक्सलियों के बड़े नेताओं का कुरियर ब्वॉय गिरफ्तार.. नक्सलियों के पैसे एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का करता था काम

Must Read

Courier boy of big Naxalite leaders arrested.

मोहला / मानपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उसने नक्सलियों के कुरियर ब्वॉय अश्वंत आंधिया को गिरफ्तार किया है, जो नक्सलियों के सामान सप्लाई चेन से जुड़ा होने के साथ ही नक्सली लीडरों के पैसे एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचाने का काम करता था। उसका राजधानी रायपुर से भी लिंक होने की संभावना जताई जा रही है। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ विशेष जनसुरक्षा अधिनियम 2005 की धारा 8- 3, 5 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मोहला मानपुर पुलिस अधीक्षक वायपी सिंग ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को लगातार सूचना मिल रही थी कि अश्वंत आंधिया नामक युवक नक्सलियों के लिए कुरियर ब्वॉय का काम करता है। गुरुवार को उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में अश्वंत ने बताया कि वह नक्सलियों के पर्चे एवं पोस्टर बांटने का काम भी करता था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अश्वंत ने बताया कि वह जनवरी 2022 से नक्सलियों के बड़े लीडर विजय रेड्डी, लोकेश सलामे, रिता सलामे, रूपेश मंगेश विनोद, राजे एवं अन्य नक्सलियों के संपर्क में है। वह इनके लिए सामान सप्लाई का काम करता है। वह उनके पैसों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का काम करता है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This